गिद्धौर : पंचायत चुनाव में कुल 11 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, सर्वाधिक मुखिया पद के लिए - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 27 सितंबर 2021

गिद्धौर : पंचायत चुनाव में कुल 11 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, सर्वाधिक मुखिया पद के लिए

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), सुशान्त साईं सुन्दरम : बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Elections) का रंग छाया हुआ है। ग्यारह चरणों में चुनाव होने हैं। तीसरे चरण में 35 जिलों के 50 प्रखंडों में मतदान होंगे। इसे लेकर 16 सितंबर से 22 सितंबर तक नामांकन दाखिल किया गया।

नाम वापसी और सिंबल आवंटन 27 सितंबर को किया गया। इस परिपेक्ष्य में गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी (Gidhour BDO) सह निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार ने जानकारी दी कि गिद्धौर (Giddhaur) प्रखंड से कुल 11 प्रत्याशियों ने पंचायत चुनाव से अपना नाम वापस लिया। जिसमें सर्वाधिक मुखिया पद से 1 पुरूष व 6 महिलाएं शामिल हैं।

गिद्धौर (Gidhor) बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि मुखिया पद से कुल 7, 1 पुरुष एवं 6 महिला, वार्ड सदस्य पद से कुल 3, 1 पुरुष एवं 2 महिला, पंच पद से 1 पुरुष ने अपना नाम वापस लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 3 महिला एवं 8 पुरुषों ने गिद्धौर प्रखंड से अपना नाम वापस लिया है। बता दें कि तीसरे चरण में गिद्धौर (Giddhour) प्रखंड के कुल 8 पंचायतों में 8 अक्टूबर को मतदान होगा जिसकी मतगणना 10 व 11 अक्टूबर को की जाएगी।

Post Top Ad -