खैरा में RTI कार्यकर्ता एसोसिएशन के प्रखंड इकाई का हुआ गठन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 19 अगस्त 2021

खैरा में RTI कार्यकर्ता एसोसिएशन के प्रखंड इकाई का हुआ गठन



KHAIRA / खैरा (प्रहलाद कुमार) :- सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन की खैरा प्रखंड इकाई का गठन किया गया तथा सगदाहा निवासी विकास कुमार को इसका प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। जारी पत्र में यह कहा गया है कि विकास कुमार को एसोसिएशन का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है , तथा उनसे अपेक्षा की जाती है कि वह एसोसिएशन की नीति एवं कार्यक्रम का प्रखंड क्षेत्र में अच्छे से निर्वहन करेंगे तथा प्रचार प्रसार कर सदस्यता अभियान चलाकर आरटीआई कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाएंगे। इसके अलावा उन्हें 3 महीने के अंदर संपूर्ण प्रखंड इकाई का गठन कर इसकी सूचना देने का निर्देश भी दिया गया है।


Post Top Ad -