गिद्धौर : मुहर्रम के उल्लास को कोरोना ने किया फीका, सड़कों पर नहीं निकला ताज़िया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

गिद्धौर : मुहर्रम के उल्लास को कोरोना ने किया फीका, सड़कों पर नहीं निकला ताज़िया

 


Gidhaur /News Desk (अभिषेक कुमार झा) :-  इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम देने वाला पर्व मुहर्रम के जुलूस पर इस वर्ष भी कोरोना का साया मंडरा रहा है। ऐसे में मुहर्रम मनाने वाले अजादार अपने घरों में ही नौहाख्वानी व मातम कर रहे हैं। मुहर्रम को लेकर गिद्धौर के इमामबाड़ा और अखाड़े वीरान नज़र आये। 

अजादारों की मानें तो , कोरोनावायरस से बचने के लिए सरकार ने जुलूस पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में वह लोग इमामबाड़े या फिर अपने घर के अंदर ही इमाम हुसैन को याद कर मोहर्रम का त्यौहार मना रहे हैं। गिद्धौर पुलिस द्वारा कार्रवाला में जाकर मुस्लिम धर्मविलम्बियों ने अपने अनुष्ठानिक गतिविधियों को सम्पन्न कर अमन -चैन की दुआ मांगी। समाजसेवी मो. शाहिद, मो. मुमताज, मो. असगर, मो. छोटू आदि ने बताया कि लगातार दूसरी साल कोरोना संकट के कारण गिद्धौर में इस वर्ष भी मुहर्रम का जुलूस नहीं निकल सका। कोविड प्रोटोकॉल की बंदिशों के कारण जुलूस निकालने की वर्षों पुरानी परंपरा इस बार भी टूट गयी है।



Responsive Advertisement