माँगोबन्दर में 'वैद्यजी' का श्राद्ध कार्यक्रम सम्पन्न, कई दिग्गजों ने की शिरकत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 14 अगस्त 2021

माँगोबन्दर में 'वैद्यजी' का श्राद्ध कार्यक्रम सम्पन्न, कई दिग्गजों ने की शिरकत

 


Mangobandar/मांगोबन्दर (न्यूज़ डेस्क) :- जमुई जिले के माँगोबन्दर निवासी प्रखर समाजवादी एवं लोक सेवक के रूप में सर्वज्ञात जिला परिषद दातव्य औषधालय के पूर्व चिकित्सक उपेंद्र नाथ मिश्र उर्फ 'वैद्यजी' का श्राद्ध कार्यक्रम शनिवार को धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया।

इस दौरान श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। आयोजन में भाजपा नेता विकास सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना सिंह, मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशान्त साईं सुन्दरम, बीबॉस (BBOSE) कोर्डिनेटर के. के. झा समेत स्थानीय राजनीतिक सुरमा, सामाजिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवियों ने शिरकत किया। 

मौके पर दिवंगत वैद्यजी के तस्वीर पर पुष्पांजलि करते हुए लोगों ने श्रद्धांजलि दी और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। इधर, शुकवार रात 11 बजे तक वैद्यजी के चहेते, उनके प्रशंसक, स्थानीय बुद्धिजीवी लोगों के आवागमन का सिलिसिला जारी रहा।



Post Top Ad -