सिमुलतला में नेशनल हाईवे के भूस्वामियों ने की बैठक , अब सुलभ होगी यात्रा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 21 अगस्त 2021

सिमुलतला में नेशनल हाईवे के भूस्वामियों ने की बैठक , अब सुलभ होगी यात्रा

 


Simultala/सिमुलतला ( News Desk ) :-


 सिमुलतला से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए के किनारे बसे इस क्षेत्र के किसानों एवं व्यवसायियों के बीच गुरुवार को प्रजापति चौक पर एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक संघर्ष समिति सिमुलतला के बैनर तले आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, भूस्वामियों को संरक्षित करने आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति में नियुक्त विभिन्न मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक में यह निर्णय लिया कि नेशनल हाईवे सिमुलतला का बायपास सड़क होगा। उक्त राजमार्ग का निर्माण सीधा हो, जिसमे आम आवाम का विस्थापन कम हो ऐसा विकल्प पर विचार होना चाहिए।  उक्त समिति इसकी मांग सरकार एवं सम्बन्धित विभाग से करेगी। आवश्यकता पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। समिति की मांग है कि उक्त सड़क को कटोरवा जंगल से निकलते ही अमरअडीह गांव से दिशा बदलकर खुरंडा, पन्ना, लट्टू पहाड़ एवं रामकृष्ण मठ के रास्ते गोबरदाहा में मिलाया जाय ताकि स्थानीय लोगों को कम से कम नुकसान हो। ऐसा करने से सड़क किनारे जमीनों की कीमतें भी बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आयोजित बैठक में कुमार विमलेश, अजित सिंह, दिलीप पंडित, गोविंद सिंह, सरपंच मनोरंजन प्रसाद, राजकुमार यादव, शिवशंकर साह, बच्चू सिन्हा, गुलाब यादव, छोटेलाल पंडित, चुन्नू बरनवाल, मनोज बरनवाल, श्रीकांत पण्डित, नीलू सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Responsive Advertisement