गिद्धौर : बिहार इंटरनेशनल बेसिक स्कूल में उल्लासपूर्वक मना आजादी का पर्व, बांटी गई जलेबियाँ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 15 अगस्त 2021

गिद्धौर : बिहार इंटरनेशनल बेसिक स्कूल में उल्लासपूर्वक मना आजादी का पर्व, बांटी गई जलेबियाँ

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui) : गिद्धौर स्थित बिहार इंटरनेशनल बेसिक स्कूल में आजादी का महापर्व उल्लासपूर्ण  माहौल में सम्पन्न हुआ। विद्यालय निदेशक अंजू कुमारी ने झंडा फहराया। इस अवसर पर मौजूद विद्यालय प्राचार्य आर. के. मिश्रा, सचिव अशोक कुमार, शिक्षिका अंकिता कुमारी सहित अन्य सदस्यों ने झंडे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया।

इस मौके विद्यालय निदेशक अंजू कुमारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी को देश की अक्षुण्णता बनाये रखने की प्रतिज्ञा लेनी है। स्वतंत्रता का अर्थ है गुलामी से आजादी, लेकिन यह आजादी सही मायने में सही तभी साबित हो पाएगी जब हम सब मिलकर देश के गौरव को बनाये रखने के लिए प्रयासरत होंगे।
झंडोत्तोलन के बाद सभी के बीच जलेबी का वितरण किया गया।

Post Top Ad -