गिद्धौर : कुमरडीह में साईकिल यात्रियों ने पौधरोपण कर पूरी की 294वाँ यात्रा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 23 अगस्त 2021

गिद्धौर : कुमरडीह में साईकिल यात्रियों ने पौधरोपण कर पूरी की 294वाँ यात्रा



Gidhaur.com /न्यूज़ डेस्क (अभिषेक).:-

पर्यावरणीय जागरूकता हेतु लगातार अभियान चला रही साईकिल यात्रा एक विचार मंच के सदस्यों द्वारा आज भाई-बहन के प्रेम का यह त्योहार पर्यावरण प्रेम का भी नया संदेश समाज को दे गया। मंच के सदस्यों द्वारा पौधे में रक्षा सूत्र राखी बांधकर रक्षाबंधन को वृक्षाबंधन के रुप में मनाया। इस दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प दिलाया गया। 

इसके पूर्व साईकिल यात्रियों का एक दर्जन समूह का कारवां आज रक्षाबंधन के दिन भी नही रुका और अपने नियमित रविवारीय यात्रा का 294 वाँ क्रम में जमुई मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर कोल्हुआ पंचायत के कुमरडीह ग्राम पहुँच कर ग्रामीणों के निजी जमीन पर 50 पौधा रोपण किया गया एवं उसके संरक्षण के लिए आवश्यक घेराबंदी की गई। 

मौके पर उपस्तिथ सदस्य सिंटू कुमार द्वारा बताया गया कि पौधे से हमें अपना रिश्ता बनाना आवश्यक है, जिससे ना केवल हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकेंगे बल्कि इन्हे संरक्षित रखना सार्थक होगा।

सदस्य विवेक कुमार द्वारा बताया गया कि पेड़ पौधे हमारे भूत, वर्तमान व भविष्य तीनों के रखवाले हैं। इनकी रक्षा का संकल्प प्रत्येक महिला पुरुष को लेना चाहिए। पेड़-पौधों की व्यापक सुरक्षा देकर व दीर्घायु बनाया जाय इसके लिए यह दिन सबसे बेहतरीन दिन हो सकती है। साईकिल यात्रियों द्वारा जमुई नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में भी पेड़ो पर रक्षा सूत्र बांध कर वृक्षाबन्धन मनाया। इस अवसर पर मंच के सदस्य विनय कुमार तांती, रंधीर कुमार, शरद कुमार, अभिषेक आनंद, हरेराम कुमार सिंह, आकाश कुमार, विवेक कुमार, सिंटू कुमार, कुंदन सिन्हा, सचिराज पद्माकर तथा शैलेश भारद्वाज के साथ साथ ग्रामीण दीपक रावत, रामभजन यादव, लक्ष्मण मांझी, नवीन मिश्रा, छोटू रावत आदि लोग उपस्थित थे।

Post Top Ad -