सोनो : बाइक सवार जवान को अज्ञात वाहन ने मारी की ठोकर, हुआ घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 29 July 2021

सोनो : बाइक सवार जवान को अज्ञात वाहन ने मारी की ठोकर, हुआ घायल

 


【Gidhaur.com ( Sono News) |विवेक कुमार सिंह】 :- सोनो-चकाई मार्ग पर बुधवार देर शाम को औरैया के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान बेगूसराय निवासी सीआईएसएफ जवान शंभू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घायल जवान बाइक संख्या टीएस 22 ए 1429 से धनबाद से अपने घर बेगूसराय जा रहा था। सोनो -चकाई मार्ग पर औरैया के समय विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एएसआई नवल किशोर यादव ने घायल जवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया है। घायल जवान के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Sono, #Accident, #GidhaurDotCom


 

Post Top Ad