अवैध रूप से बिजली चोरी करने के मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

अवैध रूप से बिजली चोरी करने के मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

खैरा. बिजली चोरी को लेकर विभाग के कनीय अभियंता दीपक कुमार ने खैरा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया. उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि खैरा बाजार में मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया गया था. इस दौरान खैरा निवासी जयनारायण मोदी के पुत्र स्वामी मोदी ने विद्युत की चोरी कर विभाग को 18 हजार 181, रामदेव सिंह के पुत्र राजेश कुमार ने विभाग को 23 हजार 22 तथा आनंदी सिन्हा के पुत्र अजीत कुमार सिन्हा ने 27 हजार 878 रुपये का नुकसान पहुंचाया है. ये सब लोग अवैध रूप से टोका फंसाकर विद्युत ऊर्जा का उपयोग कर रहे थे. तीनों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Responsive Advertisement