खैरा पुलिस ने अलग-अलग मामलों के तीन आरोपी को किया गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 2 July 2021

खैरा पुलिस ने अलग-अलग मामलों के तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

Khaira / खैरा. (प्रहलाद कुमार) :-

पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से 3 मामलों के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। पुलिस ने भिमाइन गांव से कांग्रेस यादव के पुत्र विक्कू यादव को गिरफ्तार किया है। उस पर चौकीटांड में बीते वर्ष हुए दंगा भड़काने का आरोप था। दूसरी ओर पुलिस ने अमारी पंचायत के मिल्की गांव से नित्यानंद सिंह के पुत्र संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर गांव में ही मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज कराया गया था और वह बीते 4 वर्षो से फरार चल रहा था। इसके अलावा पुलिस ने दरिमा गांव से काशी यादव के पुत्र रोहन यादव को बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। वह बीते 28 साल से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसे ढूंढने का प्रयास कर रही थी। जब भी पुलिस उसे गिरफ्तार करने जाती वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता है तथा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। तीनों गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Khaira, #Police, #GidhaurDotCom

Post Top Ad