अलीगंज : ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर किसान नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री से की मुलाकात - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 1 जुलाई 2021

अलीगंज : ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर किसान नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री से की मुलाकात


Aliganj / अलीगंज (न्यूज़ डेस्क) :- अलीगंज प्रखंड के धनामा गांव निवासी सह जदयू किसान प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा ने गुरूवार को किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर पटना स्थित कार्यालय में ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री जयंतराज बिहार सरकार से मुलाकात कर समस्याओं को लेकर एक पञ व गुलदस्ता सौंपा। किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के किसानों की सबसे बड़ी समस्या है कि यहां कृषि पर आधारित लोग निवास करते है।और सिंचाई के साधन नही रहने से भगवान भरोसे खेती करने की विवशता है। अगर सिंचाई के साधन हो जायें तो यहा के किसान खुशहाल हो जाएंगे। उन्होंने जनहित के अन्य समस्याओं को लेकर भी मंत्री से विस्तार पूर्वक चर्चा किया और दूर करने की मांग किया।




Edited by : Abhishek Kr. Jha




#Aliganj, #Politics, #GidhaurDotCom



Post Top Ad -