Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : नवपदस्थापित BDO का हुआ स्वागत, निवर्तमान को दी गई विदाई

 


ALIGANJ / अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :- अलीगंज प्रखंड के किसान भवन में मंगलवार को प्रखंड कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा विदाई सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी नागेन्द्र पूर्वे ने किया। कार्यक्रम के पूर्व नव पदस्थापित बीडीओ विवेक कुमार ने ई. अलीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी मो शमशीर मल्लिक से पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में नव नियुक्त बीडीओ विवेक कुमार को प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने चादर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वर्तमान बीडीओ शमशीर मल्लिक को भी अंग वस्त्र व बुके देकर सम्मानित करते हुए कि इन्होंने लगभग तीन वर्षो तक प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो के साथ आपसी समन्वय बनाकर जो कार्य वह काफी सराहनीय है।और सरकार की योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किये और हद तक सफल भी रहे। अंचलाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि बीडीओ साहब ने प्रखंड व अंचल तथा प्रखंड कर्मियों को अपने परिवार के तरह देखा करते थे। ये काम के प्रति काफी सजग रहा करते थे। ताकि प्रखंड कार्यालय आये जनता को किसी प्रकार कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़े। इसी बात को लेकर कर्मियों को डांट फटकार भी लगाते थे।लेकिन फिर बाद में उस कर्मी को अकेले में बुलाकर उसके कंधों पर सरकारी जिम्मेदारियो को काफी सरल भाव से समझाते भी थे। उनकी याद प्रखंड के तमाम कर्मचारियों को आते रहेंगे। जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकारी सेवा में ट्रांसफर- पोस्टिंग और सेवानिवृत्त एक श्रृंगार है। लेकिन लोग अपने व्यहार व कार्य से जो लोगों को प्रभावित कर दे, वह गुण बीडीओ मो शमशीर मल्लिक में मौजूद था। वे अपने कार्यो के प्रति काफी तत्पर रहा करते थे।और कर्मियों को इसके लिए सजग रहने के लिए निर्देशित करते रहते थे। इसलिए वे प्रखंड में कड़क प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में जाने जाते थे। विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नव पदस्थापित बीडीओ विवेक कुमार ने कहा कि आपलोगों का सहयोग हमारे साथी रहे मो शमशीर जी के तरह मिले, हम भी आप लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लाभुको तक पहुंचे। अंत में वर्तमान बीडीओ मो शमशीर मल्लिक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे तीन वर्षो का कार्यकाल के दौरान सभी प्रखंड कर्मियों , जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का भी भरपुर सहयोग मिला,जिसके लिए सदैव वे मेरे दिलों में याद आते रहेंगे। मौके पर कई जनप्रतिनिधियों ने सभा को संबोधित किया।मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि चुनचुन यादव ,मुखिया मो. ओवैदुलाह,मो सालिक, पंचायत समिति सदस्य श्री साह,विजय यादव, जेई विकास कुमार, आरटीपीएस सहायक मंटू कुमार, अमरजीत कुमार,विश्वजीत दुबे,अंचल डाटाऑपरेटर वीरेन्द्र कुमार , वरिष्ठ कागेसी श्यामसुन्दर सिंह , नगीना चंद्रवंशी, परिचारी विन्देश्वरी प्रसाद, राजश्री के अलावे प्रखंड कर्मी व दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।




Edited by : Abhishek Kr. Jha



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ