खैरा थाना में वांटेड नक्सली को मुंगेर ARG टीम ने किया गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 21 जुलाई 2021

खैरा थाना में वांटेड नक्सली को मुंगेर ARG टीम ने किया गिरफ्तार


Khaira / खैरा (प्रहलाद कुमार) : बिहार-झारखंड सीमावर्ती नक्सल एरिया कमांडर अरविंद यादव के दस्ते के हार्डकोर नक्सली विजय रजक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त नक्सली को मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर गांव से मुंगेर एआरजी और अभियान दल के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की पुष्टि जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने किया है। 


जानकारी के अनुसार, नक्सली विजय रजक पर खैरा थाना कांड संख्या 203/21 के तहत विस्फोटक अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज था। बताते चलें कि बीते 26 जून को खैरा थाना क्षेत्र के गिद्धेश्वर के जंगली इलाके में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया था। इस दौरान नक्सली अरविंद यादव का दस्ता गिद्धेश्वर के जंगली इलाकों में जमा हुआ था किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और एसटीएफ के द्वारा उक्त जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान गिद्धेश्वर के जनकपूरा गांव के समीप के जंगलों में एक केन बम, लिक्विड विस्फोटक तथा एक बोरी में रखा लगभग 15 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया था। इसी मामले में विजय रजक पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


 

Post Top Ad -