जमुई : युवा JDU का हुआ संगठन विस्तार, कई युवाओं को मिली जिम्मेदारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 30 जून 2021

जमुई : युवा JDU का हुआ संगठन विस्तार, कई युवाओं को मिली जिम्मेदारी

 


JAMUI / जमुई (न्यूज़ डेस्क) :- संगठन की मजबूती को लेकर पूरे जिले में युवा JDU के संगठन का विस्तार किया गया है। जानकारी देते हुए युवा जदयू जिलाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि युवा जदयू के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी, जमुई और झाझा नगर में नगर अध्यक्ष तथा सभी दस प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष का मनोनयन किया गया है। उन्होंने बताया कि सूरज कुमार को जमुई विधानसभा, शिवेंदु कुमार को झाझा विधानसभा, प्रमोद चौधरी को चकाई विधानसभा और रंजीत महतो को सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया गया है। सतीश वर्णवाल को जमुई नगर तथा राजेश कुमार को झाझा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा रवि सिंह को जमुई प्रखंड, संतोष कुमार को खैरा प्रखंड, अनिल रावत को बरहट प्रखंड, सुरेंद्र सत्यार्थी को लक्ष्मीपुर प्रखंड, गणेश चंद्रवंशी को गिद्धौर प्रखंड, चंदन माथुरी को झाझा प्रखंड और रिंटू कुमार को सोनो प्रखंड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।वहीं, मिथिलेश राय को चकाई प्रखंड, त्रिपुरारी ठाकुर को सिकंदरा प्रखंड तथा सन्नी महतो को अलीगंज प्रखंड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। युवा जदयू जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि नवमनोनीत सभी प्रखंड और नगर अध्यक्ष जल्द से जल्द संगठन का विस्तार करके इसकी सूची उपलब्ध कराएंगे। संगठन को जिला से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। सरकार के कार्यों को भी जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों से अधिक से अधिक लोगों को अवगत कराकर सभी वर्ग के लोगों को भी संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। 


Input : Bibhuti Bhushan


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Jamui, #Politics, #GidhaurDotCom



Post Top Ad -