गिद्धौर बाजार को पुलिस ने कराया बन्द, दुकानदारों को दी सख्त हिदायत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 2 जून 2021

गिद्धौर बाजार को पुलिस ने कराया बन्द, दुकानदारों को दी सख्त हिदायत

 【 न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :- 


लॉकडाउन 4 को सशक्त व सफल बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने बुधवार को 2 बजे गिद्धौर बाजार बन्द कराया। गिद्धौर थाना के ए एस आई विनोद कुमार, एवं कनीय अभियंता शिवम कुमार मृत्युंजय के साथ अन्य पुलिस बल ने बाजार बन्द कराते हुए दुकानदारों को कोरोना व लॉक डाउन गाइडलाइन का पालन करने की समझाशइश दी। इस दौरान नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए गिद्धौर पुलिस ने लोगों को जागरूक भी किया। 

गिद्धौर बाजार की दुकान बंद कराते ए एस आई विनोद कुमार। ◆ gidhaur.com

मौके पर एस आई विनोद कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश एवं निर्धारित समय का पालन करते हुए दुकानें बंद कराई गई है, इसके साथ ही दुकानदारों को सख्त हिदायत भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी निर्देशों की अनदेखी करने पर दुकानों को सील कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Responsive Advertisement