गिद्धौर पुलिस ने 38 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 22 जून 2021

गिद्धौर पुलिस ने 38 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार

Gidhaur/गिद्धौर (धनञ्जय कुमार 'आमोद') :-

थाना क्षेत्र के पूर्वीगुगुलडीह पंचायत के पाण्डेयठीका टोला में पटना से आई शराब जांच की विशेष टीम और गिद्धौर थानाध्यक्ष अमित कुमार व एस आई मनोज सिंह ने पुलिस बल जवानों के साथ देर रात्रि पाण्डेयठीका गांव में छापेमारी अभियान चलाया।


छापेमारी अभियान में आधा दर्जन घरों में देशी शराब बनाने के लिए जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया। वहीं, इस दौरान 38 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पाण्डेयठीका आदिवासी लोगो के द्वारा देशी शराब बनाया जा रहा है, जिस पर पटना से शराब जांच के विशेष टीम के साथ उक्त गांव में छापेमारी कर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जिसे मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


Edited by : Abhishek Kr. Jha

Post Top Ad -