सोनो : झुमराज स्थान में जुट रही है भक्तों की भीड़, कोरोना नियमों का नहीं हो रहा पालन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 18 जून 2021

सोनो : झुमराज स्थान में जुट रही है भक्तों की भीड़, कोरोना नियमों का नहीं हो रहा पालन

Sono/सोनो :  कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम क्या हुई कि लोगों का भीड़ मंदिर परिसर में बढ़ने लगा। जिसका ताजा उदाहरण सोनो प्रखंड के दहियारी पंचायत के बटिया स्थित झुमराज बाबा मंदिर में देखा गया जहां प्रशासन के सख्त हिदायत के बाद भी शुक्रवार को लोगों का भीड़ देखा गया। बता दें कि कोरोना संक्रमण काल का प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। भक्त अपनी आस्था के सामने सरकारी दिशा निर्देश, पुलिस प्रशासन और मंदिर कमेटी का एक भी नहीं सुन रहे हैं। लोग लगातार झुमराज बाबा मंदिर परिसर में आकर पूजा पाठ एवं बलि के लिए जमा हो रहे हैं। इस बीच प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए बली पर रोक भी लगाई है लेकिन श्रद्धालु मान नहीं रहे ऐसे में श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा झुमराज बाबा ने मेरी मन्नत पूरी की है तो  डर से अपनी श्रद्धा नहीं दिखाए। बता दे कि मंदिर परिसर में आम भक्तों के लिए प्रवेश पर रोक है इसके बावजूद भी हजारों की संख्या में भक्त मंदिर के आसपास की जगह में पूजा और बलि चढ़ा रहे है।

Responsive Advertisement