अलीगंज : पंचायतों नहीं बांटे जा रहे मास्क, सरकारी कागजों पर हो रही खानापूर्ति - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 26 मई 2021

अलीगंज : पंचायतों नहीं बांटे जा रहे मास्क, सरकारी कागजों पर हो रही खानापूर्ति

 


Aliganj / अलीगंज (चन्द्र शेखर सिंह) :- बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार के द्वारा जिले के सभी पंचायतों में प्रखंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में पंचायत सचिवों के द्वारा हर वार्ड वासियों के घरों में प्रति घर 6 पीस मास्क दिया जाने की घोषणा किया गया था, जो पंचायतों मास्क वितरण कछुये की चाल की तरह चल रही है।

 बता दें कि अलीगंज प्रखंड के 13 पंचायतों के 172 वार्ड में लगभग 65 हजार मास्क का वितरण किया जाना है।लेकिन अभी तक मात्र 26 हजार मास्क का वितरण किये जाने की बात पंचायत सचिव के द्वारा बताये जा रहे है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक ग्रामीण मास्क वितरण किये जाने की बात से अनभिज्ञ है। ग्रामीण महेश राम,सतयेनद दास, सिंघेश्वर महतो, अर्जून माझी,ललिता देवी,भंटाली साव, रविन्द्र महतो, अशोक कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि अभी तक हम लोगों को मास्क नहीं मिल पाया है। पंचायतों में कब और किसके द्वारा बांटा जा रहा है। यह भी नहीं जानते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सचिवों के द्वारा अपने चहेतों को मास्क वितरण करने के लिए दिया गया है। जो वार्ड व पंचायत में चुनाव लड़ते हैं। वैसे लोग अपने चहेतों लोगों को ही मास्क दे रहा है। जिसकी चर्चा ग्रामीणों के बीच किया जा रहा है। यह किसी एक पंचायत की बात नहीं है बल्कि अलीगंज प्रखंड के अधिकांश पंचायतों की है। जो इसी बहाने लोगों के बीच अपनी पैठ जमाने में लगे है।और वाह-वाही लुटते नजर आ रहे हैं।



 अलीगंज प्रखंड के 13 पंचायतों के 172 वार्डो में कुल 65 हजार मास्क का वितरण किया जाना है। जो अभी तक मात्र 26 हजार मास्क का ही वितरण हो पाया है।विभाग व पंचायतों के मुलाजीम द्वारा वितरण कार्य कच्छप गति से जारी है। कोरोना संक्रमण की बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने रोक लगाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क वितरण किये जाने की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

इधर, प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमशीर ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 172 वार्ड में 65 हजार मास्क का वितरण किया जाना है, लेकिन आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण अभी तक 26 हजार मास्क का ही वितरण हो पाया है। वैसे खादी ग्राम व जीविका से मास्क की डिमांड किया गया है। जल्द ही सभी वार्ड में वितरण करा दिये जाएंगे।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Aliganj, #CoronaVirus, #GidhaurDotCom



Post Top Ad -