अलीगंज में प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई, दी श्रद्धाजंलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 28 मई 2021

अलीगंज में प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई, दी श्रद्धाजंलि

 


Aliganj / अलीगंज (चन्द्र शेखर सिंह) :- अलीगंज बाजार स्थित युवा शक्ति कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी गयी। सर्वप्रथम लोगों ने उनके चिञ पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खत्म होने के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बनकर स्व. जवाहर लाल नेहरू ने देश के लिए विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए थे। जो आज हमलोगों के बीच है। कांग्रेस किसान सेल के जिलाध्यक्ष समाजसेवी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरुजी ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई । उन्होंने देश को अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी की दासता से मुक्त कराने के लिए जीत तोड़ मेहनत किया था। इसके लिए उन्हे जेल तक जाना पड़ा। प्रो. आनंदलाल पाठक ने कहा कि वे काफी मृदुल भाषी विचार के एक योग्य पीएम थे। देश को सशक्त बनाने हेतु मज़बूत संरचना तैयार देश में विकास की लकीरें खींची। धर्मेद्र कुशवाहा ने कहा कि नेहरु जी ने देश के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं, जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इसके लिए उन्हे 1954 में भारत रत्न से अलंकृत किया गया। मौके पर डा. दिनेश कुमार,चंद्रशेखर आजाद, धर्मेद्र कुशवाहा, श्याम सुन्दर सिंह,भूटाली साह, अशोक कुमार, नगीना चंद्रवंशी के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Aliganj, #Homage, #GidhaurDotCom


 

Post Top Ad -