खैरा : सेवानिवृत्ति पर विद्यालय प्रधानाध्यापक को दी गई समारोहपूर्वक विदाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

खैरा : सेवानिवृत्ति पर विद्यालय प्रधानाध्यापक को दी गई समारोहपूर्वक विदाई

  


Khaira / खैरा (प्रहलाद कुमार) :- प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर के प्रधानाध्यापक नरेश प्रसाद शर्मा सेवानिवृत्ति पर गुरुवार को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इसे लेकर गुरुवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें फूल माला पहना कर उनका सम्मान कर अंग वस्त्र और तोहफे देकर उन्हें विदाई दी गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रमुख सह पैक्स अध्यक्ष प्रभु यादव ने किया जबकि मंच संचालन रंजीत सिंह ने किया । मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेश कुमार ने कहा कि प्रधानाध्यापक नरेश प्रसाद शर्मा ने अपने कार्यकाल में काफी बेहतरीन काम किया है। आज वे अपने दायित्वों से मुक्त हो रहे हैं,लेकिन एक शिक्षक के तौर पर समाज में उनकी आवश्यकता आज भी है तथा हमें ऐसी आशा है कि आने वाले समय में भी वे लगातार हमें दिशा प्रदान करते रहेंगे। मौके पर विद्यालय के प्राथमिक शिक्षक संघ के अविनाश कुमार , बीआरपी निर्भय कुमार , स्कूल समन्वयक विजेश्वर सिंह, भोला कुमार , गोल्डन सिंह , रेखा कुमारी, संजय कुमार , चंडी प्रसाद विश्वकर्मा, राजीव आचार्य , गौतम गुप्ता , राम लखन सिंह , मोहम्मद गुलाम, नथुनी पांडे सहित कई शिक्षक एवं समाजसेवी आदि मौजूद रहे। 



Responsive Advertisement