गिद्धौर के विभिन्न बूथों पर BJP कार्यकर्ताओं ने किया झंडोत्तोलन, मनाया स्थापना दिवस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1001000061

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 6 अप्रैल 2021

गिद्धौर के विभिन्न बूथों पर BJP कार्यकर्ताओं ने किया झंडोत्तोलन, मनाया स्थापना दिवस

1000898411

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर झंडोतोलन कर भारतीय जनता पार्टी मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर संगठन को मजबूत बनाने तथा उसके सिद्धांतों व आदर्शों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष रंजीत कुमार साव ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित कर सांगठनिक मजबूती के लिए जमीनी स्तर से जुड़कर कार्यकर्ताओ को मजबूती देने का काम किया जा रहा है। इससे पार्टी आने वाले समय मे प्रबल होकर अपने मुकाम को प्राप्त कर सकेगी। 

IMG-20210406-WA0019
झंडोत्तोलन करते BJP कार्यकर्ता ◆ gidhaur.com

वहीं, भाजपा पंचायती राज के जिला संयोजक सह प्रखण्ड प्रमुख शम्भू केशरी ने बताया कि सन् 1980 ई. में  छह अप्रैल को भाजपा की स्थापना हुई थी। शीर्ष नेताओं के बौद्धिक क्षमता और बेहतर नेतृत्व शक्ति के परिणामस्वरूप आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सत्ता पर काबिज है। कार्यक्रम में भाजपा मंत्री अन्तर्यामी झा, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष चन्दन केशरी, दिनेश रविदास, विकास सिंह, बजेंद्र सिन्हा, दीपक मोदी, अंतर्यामी झा, अशोक यादव, रोहित सिंह, दिलीप कुमार साव, संजय पाल, विजय मोदी, बजरंगी मोदी, कमलेश मोदी, साजन मोदी, अशोक झा, समेत दर्जनों बूथ मौजूद रहे।


Post Top Ad -