बंधौरा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्र मंडल को दी गई विदाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 1 मार्च 2021

बंधौरा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्र मंडल को दी गई विदाई

मौरा/गिद्धौर (Maura/Gidhaur) | सुशांत :
गिद्धौर (Gidhour) प्रखंड अंतर्गत मौरा पंचायत के बंधौरा (Bandhaura) स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्र मंडल को विदाई दी गई। इस मौके पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बंधौरा संकुल समन्वयक फिरदौस अंसारी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों के विदाई गीत से हुई।

कार्यक्रम को विनय कुमार पांडेय, विकास पासवान, हेमलता सिन्हा, टेट शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कुमार मयंक ने संबोधित किया।

समापन भाषण में रविंद्र मंडल ने विद्यालय से जुड़े अपनी स्मृतियों को साझा किया। साथ ही उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं एवं विद्यालय के संचालन में शिक्षकों द्वारा मिले सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
बता दें कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बंधौरा में रविंद्र मंडल का कार्यकाल 14 वर्षों तक का रहा। विगत पांच वर्षों से वे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत रहे।

विद्यालय का प्रभार वरीय प्रखंड स्नातक शिक्षक रणजीत कुमार शर्मा को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन मध्य विद्यालय मौरा के नागेंद्र जी ने किया।

Post Top Ad -