गिद्धौर में मैट्रिक की परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न, एसडीओ ने लिया जायजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

गिद्धौर में मैट्रिक की परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न, एसडीओ ने लिया जायजा

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना (BSEB, Patna) द्वारा निर्धारित गिद्धौर प्रखंड प्रखंड के दो केंद्रों में आयोजित हुए मैट्रिक की परीक्षा पहले दिन बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। केंद्रों के बाहर कड़ी प्रशासनिक निगरानी के बीच विज्ञान विषय की परीक्षा दो पालियों में ली गई।

गिद्धौर MCV परीक्षा केन्द्र

 इस दौरान प्लस टू महाराज चन्द्र चूड़ विद्यामंदिर में प्रथम पाली में 671 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया व 10 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 475 परीक्षार्थी ने भाग लिया व 9 अनुपस्थित पाए गए। वहीं, रतनपुर स्थित अखिलेश्वर उच्च विद्यालय में 477  परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया व 10 अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में 491 परीक्षर्र्थियों  ने भाग लिया व 01 अनुपस्थित पाए गए।  वहीं, परीक्षा के पहले दिन एसडीओ प्रतिभा रानी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया, इसके साथ ही परीक्षा को कदाचार व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर केंद्राधीक्षक मो. मंज़ूर आलम एवं ध्रव पांडेय को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

इधर्, परीक्षा के हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के लिए केंद्र के बाहर सीसीटीवी अधिष्ठापित की गई थी। गिद्धौर एमसीभी परीक्षा केंद्र पर ए एस आई नित्यानन्द सिंह, व रतनपुर परीक्षा केंद्र पर एस आई विनोद कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान शांति पूर्ण परीक्षा कराने को ले मुस्तैद दिखे।

Responsive Advertisement