सिमुलतला : घोरपरन में छिनतई करनेवाले गिरोह का एक लुटेरा धड़ाया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021

सिमुलतला : घोरपरन में छिनतई करनेवाले गिरोह का एक लुटेरा धड़ाया

 



Simultala/ सिमुलतला (मुकेश कुमार सिंह) :- 

राष्ट्रीय राजमार्ग333ए घोरपारण जंगल मे लगातार राहगीरों के साथ छिनतई करनेवाला गिरोह को सिमुलतला पुलिस ने धर दबोचा। सोमवार को जमुई के सिमुलतला थाना की पुलिस एवं बांका जिला के आनन्दपुर ओपी की पुलिस द्वारा ओपी क्षेत्र के अशोढा गांव स्थित उसके घर से घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया ।बताते चलें कि झाझा सिमुलतला राष्ट्रीय राजमार्ग 333 ए  घोरपारण जंगल में उक्त आरोपी के एक गैंग द्वारा राहगीरों के साथ लगातार छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। घटना को लेकर सिमुलतला थाना की पुलिस काफी परेशान थी।इस संदर्भ में सिमुलतला थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि छिनतई गिरोह का सदस्य कमरुद्दीन अंसारी चोरी की गई मोबाईल में दूसरा सिम लगाकर इस्तेमाल कर रहा था, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जमुई भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में उक्त आरोपी के गैंग में शामिल कुछ अन्य युवकों का भी नाम बताया है। पुलिस छिनतई गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तारी के लिये जुटी है।

Edited by : Abhishek Kr. Jha


Responsive Advertisement