अलीगंज : नामजद अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, बजाया ढ़ोल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

अलीगंज : नामजद अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, बजाया ढ़ोल

 


 अलीगंज (चन्द्र शेखर सिंह) :- चंद्रदीप थाना क्षेत्र के नोनी गांव में चंद्रदीप पुलिस ने पूर्व मुखिया निरंजन सिंह हत्या कांड के नामजद अभियुक्तों के घरों पर गुरुवार को ढोल बाजे के साथ इश्तेहार चिपकाया। थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि हत्याकांड के नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट के साथ इश्तेहार उसके घर पर ढोल बाजे के साथ ग्रामीणों के मौजूदी चिपकाया गया।उन्होंने कहा कि दो दिनों में अभियुक्त आत्मसमर्पण कर दे ,अन्यथा कुर्की जब्ती किया जाएगा। 


बता दें कि कोलहाना पंचायत के पूर्व मुखिया नोनी गांव निवासी निरंजन सिंह को बीते 29 दिसम्बर को अपराधियों ने मार्निग वाककर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी घर के समीप पहले से घात लगाये आधा दर्जन हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। जिसमें मृतक पूर्व मुखिया के पत्नी रूवि देवी के लिखित आवेदन पर कोलहाना पंचायत के वर्तमान मुखिया सकिता देवी के पति अजय यादव समेत नोनी गांव के शंभु सिंह, चंदन सिंह, प्रवीण कुमार सिंह सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया चंद्रदीप थाना में कांड संख्या 177/20 दर्ज कराया गया था। हत्या के एक सप्ताह बीत जाने के बाद सभी अभियुक्त घर से फरार है।



#Aliganj, #Crime, #GidhaurDotCom



Post Top Ad -