गिद्धौर के गंगरा उपस्वास्थ्य केन्द्र में शिविर लगाकर हुई स्वास्थ्य की जांच - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 7 जनवरी 2021

गिद्धौर के गंगरा उपस्वास्थ्य केन्द्र में शिविर लगाकर हुई स्वास्थ्य की जांच

 गिद्धौर / Gidhaur ( न्यूज डेस्क ) :-

गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सीय टीम द्वारा गुरुवार को गिद्धौर के गंगरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीण महिला एवं पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही चिकित्सीय टीम के द्वारा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया। 

स्वास्थ्य जांच के दौरान ग्रामीणों के बीच दवाइयों का भी वितरण हुआम मौके पर गिद्धौर दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विपुल कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देशन पर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर शिविर आयोजित करते हुए ग्रामीणों के  स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां एवं चिकित्सीय परामर्श दी जा रही है। इस मौके पर डॉ. विपुल कुमार, राजेश कुमार , अनिता देवी,  किरण देवी, श्रवण कुमार, सरिता देवी, मीरा कुमारी, के अलावे स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Responsive Advertisement