गिद्धौर : सेवा गांव के किसानों को मिला उत्पादन वृद्धि का प्रशिक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 23 जनवरी 2021

गिद्धौर : सेवा गांव के किसानों को मिला उत्पादन वृद्धि का प्रशिक्षण

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

 कृषि विज्ञान केंद्र जमुई के द्वारा गिद्धौर प्रखंड के सेवा गांव में किसानों का एक दिवसीय फसल चक्र उत्पादकता बृद्धि  कार्यशाला आयोजित की गई।

 मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र जमुई से आये मौसम वैज्ञानिक श्री अभिजीत  ने   सेवा पंचायत के किसानों को   कृषि उत्पादकता के क्षेत्र में पशुपालन के जरिये उत्पादन में बृद्धि से जुड़ी गुड़ बातों की जानकारी दी।  वहीं, मौके पर  उन्होंने  विपरीत परिस्थितियों में अपने फसल का बचाव करने की जानकारियां दर्जनों किसानों को प्रदान की।



उन्होंने किसानों को अधिक लाभ अर्जित करने के दिशा में भी विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने किसानों को खेती बाड़ी से जुड़ी समस्या रहने पर कृषि विज्ञान केंद्र जमुई से संपर्क में रहने की बात कही।

 वहीं, कार्यशाला के दौरान कृषि वैज्ञानिक श्री अभिजीत  ने बताया कि जिले में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से 1200-1300 किसान वर्ग को खेती व उत्पादकता से जुड़ी  जानकारियां मुहैया करवाई जा रही है। इधर, इस कार्यशाला से लाभान्वित हुए सेवा गांव के दर्जनों किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित उक्त कृषि कार्यशाला को मुक्तकंठ से सराहा।



Post Top Ad -