जमुई जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 26 January 2021

जमुई जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

 


Jamui/ जमुई (विजय कुमार) :-

जिला समाहरणालय के संवाद कक्ष में सोमवार  को  जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के अध्यक्षता में 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया है। जिसमें 242 झाझा विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर सह उप विकास आयुक्त आरिफ अहसन, 240 सिकन्दरा सुरक्षित विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर सह एडीएम कुमार संजय प्रसाद, 241जमुई  विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर सह अनुमंडलाधिकारी प्रतिभा रानी, 243 चकाई विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर सह डीसीएलआर कुमार सिद्धार्थ , उप निर्वाचन पदाधिकारी गुलाब लकडा, डीएसपी मुख्यालय लाल बाबू ने संयुक्त रूप से शपथ ली।

वहीं, जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को बताया कि 25जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल रखने के लिये निर्वाचन कार्य को संपन्न कराया जाता है। 

निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस को 25 जनवरी 2011 से ही मतदाता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस देश  के विभिन्न कार्यालयों में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी राघवेन्द्र कुमार दीपक,सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह उप समाहर्त्ता शशांक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी एवं सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Post Top Ad