गिद्धौर : विधायक के घर पहुंचे कार्यकर्ताओं, राम मंदिर निधि संग्रह को ले काटा कूपन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 28 जनवरी 2021

गिद्धौर : विधायक के घर पहुंचे कार्यकर्ताओं, राम मंदिर निधि संग्रह को ले काटा कूपन

 



【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :- गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र में अयोध्या राम जन्म भूमि निर्माण निधि संग्रह अभियान ने गति पकड़ ली है। भाजपा और आर एस एस कार्यकर्ता इस अभियान के सफलता को लेकर अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 

इसी क्रम में बुधवार को वर्तमान विधायक दामोदर रावत के आवास पर पहुंचकर भाजपा नेता सह राम जन्म भूमि निधि संग्रह अभियान प्रमुख कुमार सुदर्शन सिंह ने राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह को लेकर आर्थिक सहयोग हेतु कूपन काटकर मंदिर निर्माण में सहयोग देने की अपील की,जिसपर विधायक श्री रावत ने सकारात्मक आश्वाशन दिया।

 मौके पर अभियान का नेतृत्व कर रहे कुमार सुदर्शन सिंह ने कहा कि एक लंबे समयांतराल के बाद राम जन्मभूमि निर्माण में सहभागी बनने का क्षेत्र के लोगों को मौका मिला है, जिसमे सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी करनी चाहिए। निधि संग्रह के इस टोली में भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत साव, संजय मंडल, सचिदानंद मिश्रा, अन्तर्यामी झा आदि शामिल थे।




#Gidhaur, #RamMandir, #GidhaurDotCom



Responsive Advertisement