गिद्धौर : सिमरिया में अखंड हरी कीर्तन रामधुन आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 9 दिसंबर 2020

गिद्धौर : सिमरिया में अखंड हरी कीर्तन रामधुन आयोजित

 


【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

प्रखण्ड क्षेत्र के सिमरिया गांव में अखंड हरी कीर्तन रामधुन का आयोजन पूरे विधि विधान व नियम निष्ठा के साथ संपन्न हुआ। सिमरिया ग्रामवासियों के सौजन्य से आयोजत इस अनुष्ठान को लेकर पूर्व से ही पूरा मंडप को विशेष साज-सज्जा की गई थी।

आयोजन में मुख्य रूप से भाग ले रहे आचार्य नित्यानंद मिश्रा, मनोज मिश्रा , भैरव मिश्रा, दिनेश मिश्रा, राज कुमार मिश्रा, सच्चिदानंद मिश्रा व प्रमोद मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि हरिकीर्तन के आयोजन से  समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सुख-शांति की कामना के निमित्त 24 घण्टे का यह एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपादित कराया गया है।

इस अनुष्ठान में ग्रामीण अनमोल मिश्रा, जितेंद्र कुमार मिश्रा, हीरा कुमार मिश्रा, विकास चंद्र झा, राधेश्याम मोदी, अशोक सिंह , रोहित सिंह, भरत मोदी,  बबन सिंह, नीतीश कुमार, गुलशन कुमार , जय किशोर मिश्रा, मनीष कुमार मिश्रा, कन्हैया कुमार , चंदन कुमार ने अपना सफल योगदान दिया।



Post Top Ad -