सोनो : वाहन व मास्क चेकिंग अभियान में पुलिस ने वसूला जुर्माना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 5 दिसंबर 2020

सोनो : वाहन व मास्क चेकिंग अभियान में पुलिस ने वसूला जुर्माना

 



सोनो/Sono (न्यूज़ डेस्क) :- पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार मंडल के निर्देश पर लगातार पुलिस द्वारा सघन वाहन व मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।खासकर दोपहिया,चारपहिया वाहनों के कागजातों, डिक्की, हेलमेट आदि की जांच की गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान के नेतृत्व में सोनो थाना गेट पर शुक्रवार को एसआई जितेन्द्र देव् दीपक व पुलिस जवानों के द्वारा सघन वाहन चेकिंग व मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी गुजरने वाले दोपहिया, चारपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की, हेलमेट आदि की भी जांच की गई। इस अभियान में दर्जनों दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के आवश्यक कागजातों की बारीकी से जांच की गई व जुर्माना वसूला गया। इस वाहन चेकिंग अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया, वो रास्ता बदल कर जाते दिखे।


#Sono, #Police, #GidhaurDotCom



Post Top Ad -