जमुई : श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में रहा ARR क्रिकेट क्लब का जलवा, जीता मैच - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

जमुई : श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में रहा ARR क्रिकेट क्लब का जलवा, जीता मैच

 


 जमुई /Jamui (अर्जुन अरनव) :- सोमवार को शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम (Shree Krishna Singh Stadium Jamui) में 'ए' डिवीजन क्रिकेट लीग का दूसरा मैच एआरआर क्रिकेट क्लब वीआईपी कॉलोनी और शांतिदेवी क्रिकेट क्लब कटौना के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एआरआर क्रिकेट क्लब की टीम ने क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी शांतिदेवी क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 8 विकेट खो कर 157 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं , लक्ष्य का पीछा करने उतरी एआरआर क्रिकेट क्लब ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए महज 21.4 ओवर में 5 विकेट खो कर लक्ष्य को हासिल कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कराई।

 गौरतलब हो कि, एआरआर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक अमन राज ने 36 रन और विकास ने 28 रन बनाए, जबकि राहुल ने 29 रन देकर दो विकेट चटकाए।

वहीं , एम्पायर की भूमिका शुभम सिंह राजपुत और सोनु सिंह ने निभाया , जबकि स्कॉलर की भूमिका में सुमन कुमार ने अहम योगदान दिया।




#Jamui, #Sports, #GidhaurDotCom



Responsive Advertisement