गिद्धौर के कैराकादो गांव में पूर्णाहूति के साथ 3 दिवसीय रूद्राभिषेक यज्ञ सम्पन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

गिद्धौर के कैराकादो गांव में पूर्णाहूति के साथ 3 दिवसीय रूद्राभिषेक यज्ञ सम्पन्न

 


गिद्धौर/Gidhaur(न्यूज़ डेस्क) :-

 प्रखंड के रतनपुर पंचायत अंतर्गत पड़नेवाले कैराकादों गांव में तीन दिवसीये रूद्राभिषेक यज्ञ व हवन आहुति के साथ विधिवत सम्पन्न हो गया। इस मौके पर कैराकादों गांव के ग्रामीण महिलाओं एवं कुंआरी कन्याओं का जौनार भी आयोजन करवाया गया। इस धार्मिक यज्ञानुष्ठान को ले ग्रामीणों में धर्म के मार्ग पर चलने का उत्साह देखा गया। वहीं , रूद्राभिषेक यज्ञ के आयोजक वीरेन्द्र कुमार मंडल, मनीष कुमार, ध्रुव कुमार मंडल, मनोरमा देवी, नीलम सिंह सहित स्थानीय ग्रामीणों की देखरेख में पूरे विधि विधान एवं नियम- निष्ठा के साथ क्षेत्र के विद्वान पंडित अवणिकांत पांडेय, द्वारा पूजा की विधि-व्यवस्था को श्रद्धा भक्ति व वेदमंत्रोचार के साथ यज्ञ हवन कर सम्पन्न कराया गया। ग्रामीणों द्वारा रूद्राभिषेक यज्ञ में हर हर महादेव के स्वर से पूरा ग्रामीण इलाका गुंजायमान हो गया। सैकड़ों श्रद्धालु ईश्वर की भक्ति में लीन दिखे। तीन दिन तक चले रूद्राभिषेक यज्ञ को देखने के लिए श्रद्धालुओं के यहां भारी भीड़ उमड़ी।  इस मौके पर ग्रामीण अशोक मंडल, रविन्द्र यादव, मनीष कुमार, गौरे, रामनरेश यदुवंशी, रामभज्जू मांझी, जितेन्द्र कुमार, सतेन्द्र मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।


Edited by : Abhishek Kr. Jha



Post Top Ad -