मेहनत का मिला परिणाम : एनडीए को जीत देने में सुदर्शन सिंह का भी रहा योगदान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 11 नवंबर 2020

मेहनत का मिला परिणाम : एनडीए को जीत देने में सुदर्शन सिंह का भी रहा योगदान



 (न्यूज़ डेस्क/gidhaur.com)

जमुई विधानसभा सीट पर एनडीए द्वारा जीत का कमल खिलने से भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह ने खुशी का इजहार किया है। 

इनके अलावे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बताया है कि जमुई विधानसभा में पहली बार नारी शक्ति के रूप में अर्जुन अवॉर्डी श्रेयसी सिंह की जीत ऐतिहासिक रूप में दर्ज की गई है। 

जमीनी  स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क एवं कोरोना काल से ही जमुई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर जनहित कार्यों को आयाम देने के क्रम में एनडीए के पक्ष में वोट अपील करते हुए भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह ने अपना योगदान दिया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र भृमण और आमजन सहित कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही जमुई विधानसभा सीट में एनडीए के वोट को बढ़त मिली है। उन्होंने इसके लिए जमुई विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए विजयी भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह को शुभकामनाएं दी है।

Post Top Ad -