अलीगंज : गंगा स्नान के लिए छठ व्रतियो का दल रवाना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 16 नवंबर 2020

अलीगंज : गंगा स्नान के लिए छठ व्रतियो का दल रवाना

 


Aliganj News (चंद्रशेखर सिंह) :- प्रखंड के कोदवरिया पंचायत के वर्तमान मुखिया पारो देवी के सौजन्य से हजारों छठ व्रतियो को गंगा स्नान के लिए ले जाया गया। सोमवार को हिलसा शिव मंदिर के समीप सभी वाहनों को मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी रामु यादव,सुरेश यादव,रंधीर यादव,कामरेड महेन्द्र यादव ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुखिया पारो देवी ने बताया कि मुखिया बनने के बाद से हमारे पति स्व. गुजर यादव के द्वारा हर वर्ष पंचायत के सभी छठ व्रतियो को गंगा स्नान के लिए ले जाते थे।उसी परंपरा को कायम रखते हुए सभी छठ व्रतियो को गंगा स्नान के लिए 25 छोटे-बड़े वाहनों से हजारों छठ व्रतियो सिमरिया घाट ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पति का एक मात्र सपना पंचायत का सर्वांगीण विकास करना था। उनके सपने को साकार करने के लिए मैं कृत संकल्पित हूं। समाजसेवी रामु यादव ने कहा कि कोदवरिया पंचायत में पंचायती राज स्थापना के बाद गुजर यादव ने 5 वर्षो में विकास की योजनाओं को धरातल पर लाकर आदर्श पंचायत के लायक बनाने का काम किया है। सुरेश यादव ने कहा कि पंचायत में विकास की बयार चल पड़ी है। विकास के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष छठ व्रतियो को गंगा स्नान ले जाने का काम किया जाता है।मौके पर भाकपा अंचल सचिव कामरेड महेन्द्र यादव, सुरेश यादव,रंधीर यादव, रामु यादव,रंजीत कुमार,भीम यादव,पारो यादव, मंटू सिंह के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।



Post Top Ad -