गिद्धौर : कायस्थों के आदिदेव की हुई पूजा-अर्चना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 16 नवंबर 2020

गिद्धौर : कायस्थों के आदिदेव की हुई पूजा-अर्चना

 

Gidhaur News :- कायस्थों के आदिदेव कलम-दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा गिद्धौर में विधिवत की गई। कायस्थ परिवार के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर उन्हें फल-पकवान के भोग लगाए। साथ ही कलम-किताब एवं पठन-पाठन से संबंधित वस्तुओं की पूजा की। कायस्थ समाज के सुशान्त साईं सुन्दरम ने बताया कि कायस्थों के आदिदेव भगवान चित्रगुप्त हैं। ब्रह्मा के चित्त से प्रकट होने के कारण वे चित्रगुप्त कहलाये, वहीं ब्रह्मा की काया से उत्पन्न होने के कारण उनकी संज्ञा कायस्थ हुई। कायस्थों द्वारा इस दिन कलम-दवात की पूजा की जाती है।



Post Top Ad -