Sono : अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों ने किया फ्लैग मार्च - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

Sono : अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

सोनो ( Sono ) :- गुरुवार को चरकापत्थर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गावों में विधानसभा चुनाव को लेकर सीआरपीएफ ब्रैवो कंपनी 19 के जवानों ने थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित के नेतृत्व मे फ्लैग मार्च किया। जवानों ने थाना क्षेत्र के नैयाडीह, सुगरापहाड़ी, बुझायत, लालपुर, किसनमनटांड़, अड़बड़िया, हथियापत्थर, विजैया, मोरबैया आदि गांवों का पैदल मार्च किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों और मतदाताओं को निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने का भरोसा दिलाया। जवानों ने क्षेत्र के मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। 


 

Post Top Ad -