सोनो : आचार संहिता उल्लंघन को लेकर LJP प्रत्याशी पर गिरी गाज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020

सोनो : आचार संहिता उल्लंघन को लेकर LJP प्रत्याशी पर गिरी गाज

 

सोनो (Sono News) :- चकाई विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के प्रत्याशी संजय कुमार मंडल पर गुरुवार को आचार संहिता उल्लंघन मामले की गाज गिरी है। गुरुवार को अंचल अधिकारी अनिल कुमार चौबे ने लोजपा प्रत्याशी के खिलाफ सोनो थाना में आचार संहिता का मामला दर्ज करवाया है । आरोप है कि गुरुवार को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पार्टी प्रत्याशी व बड़ी संख्या में उनके समर्थकों द्वारा रोड शो 


व जुलूस निकाले गए। जबकि इसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की अनुमति ली गई थी। बगैर अनुमति के ही बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ताओं द्वारा रोड शो व जुलूस निकाला गया जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है । बता दें, सोनो में अभी तक आचार संहिता उल्लंघन के कुल चार मामले दर्ज कराए जा चुके हैं।



Post Top Ad -