जमुई : सोनो के तेलियाछोराठ व सलैया में शराब की दर्जनों भट्टियां नष्ट, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 21 अक्टूबर 2020

जमुई : सोनो के तेलियाछोराठ व सलैया में शराब की दर्जनों भट्टियां नष्ट, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

सोनो/जमुई (Sono/Jamui) : थानाक्षेत्र के बलथर पंचायत के तेलियाछोराठ व लोहा के सलैया में बुधवार को सोनो पुलिस की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में जावा महुआ बरामद हुआ व कई शराब की भट्ठियां नष्ट की गई। इस क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब की चुलाई व बिक्री की लगातार मिल रही सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने यह कार्रवाई की है।हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसआई उपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बीएमपी व आईटीबीपी चार्ली 612 के जवानों के द्वारा थाने के बलथर पंचायत के तेलियाछोराठ व लोहा के सलैया गांव के जंगली क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब की भट्टी पर छापेमारी की गई।दर्जनों शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस शराब निर्माण के लिये जमीन के नीच भिगोकर रखा बड़ी मात्रा में जावा महुआ,प्लास्टिक का गैलन व शराब बनाने का सामान बरामद किया। पुलिस ने जावा महुआ व प्लास्टिक के गैलन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। हालांकि मौके से किसी कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अभियान में आइटीबीपी चार्ली 612 के इंस्पेक्टर जीडी परमानंद, एएसआई भैरो सिंह आदि मौजूद रहे।

Responsive Advertisement