चकाई : सार्वजनिक हुआ माधोपुर का इको पार्क, CM ने किया उद्घाटन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 22 September 2020

चकाई : सार्वजनिक हुआ माधोपुर का इको पार्क, CM ने किया उद्घाटन



चकाई/Chakai News :-   चकाई प्रखंड के माधोपुर में वन विभाग द्वारा बनाये गए महावीर वाटिका का उद्घाटन मंगलवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया। जिसके बाद प्रतिनिधि के रूप में हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन विजय सिंह ने माधोपुर इक्को पार्क (Madhopur Eco Park) का दरवाजा खोल कर जमुई के लोगो के लिए पार्क को समर्पित कर दिया। विजय सिंह ने 110 एकड़ में बने महावीर वाटिका (Mahavir Vatika) का जायजा लिया।

पत्रकारों (Reporters) से बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चकाई की जनता लिए गर्व करने का दिन है। महावीर वाटिका को आज से जनता के लिए खोल दिया गया है। हम लोग यहां के स्थानीय लोगों के तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। जमुई जिला (Jamui District) और चकाई विधानसभा (Chakai VidhanSabha) क्षेत्र में यह सबसे बड़ी योजना है। इतनी बड़ी योजना यह उपलब्धि है यहां की जनता के लिए और इसके लिए हम लोग विकास पुरुष नीतीश कुमार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। 

मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्यामसुंदर राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन वर्मा, चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, नन्दकिशोर साह, बिंदेश्वरी पासवान ,इको पार्क विकास समिति अध्यक्ष किशोरी पासवान, शंकर दास, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बता दें, महावीर वाटिका में घूमने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क की राशि देने के बाद टिकट दिया जाएगा। उसके बाद ही आम जनता को पूरे परिवार संग घूमने की इजाजत दी जाएगी। इसके लिए पार्क प्रबंधन द्वारा जो शुल्क निर्धारित की गई है।

Post Top Ad