गिद्धौर : सेवा गांव में दिव्यांगों के बीच राहत व खाद्य सामग्री वितरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 26 सितंबर 2020

गिद्धौर : सेवा गांव में दिव्यांगों के बीच राहत व खाद्य सामग्री वितरित

 

Sewa | Gidhaur (News Desk) :- नैतिकता और उदार हृदय का परिचय देते हुए गिद्धौर प्रखंड के सेवा पंचायत में दिव्यांग सेवा संघ गिद्धौर के बैनर तले लोक जनशक्ति पार्टी जमुई आईटी सेल के प्रधान उपाध्यक्ष कुंवर माधव सिंह द्वारा 50 से अधिक दिव्यांगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर , गमछा और अनाज वितरण कर उनका हौसला अफजाई किया। इस मौके पर उन्होंने हमेशा उनके सुख-दुख में खड़े रहने का वादा दोहराया। वहीं, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र से वंचित दिव्यांगों के नाम को दर्ज कर जल्द ही प्रमाणपत्र दिलाने की बात कही।

मौके पर आईटी सेल लोजपा आईट के प्रधान महासचिव राहुल सिंह , युवा मीडिया प्रभारी रितिक रोशन , छात्र लोजपा जिला उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार , जमुई प्रखंड आई टी सेल अध्यक्ष रजनीश कुमार यादव , युवा नेता लालू यादव, दिव्यांग सेवा संघ गिद्धौर के अध्यक्ष किशोरी पंडित, उपाध्यक्ष सपना भारती एवं सेवा पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर तांती सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।



Post Top Ad -