सोनो : पुलिसिया जाल में फंसा नक्सल कांड का आरोपी, आठ वर्षों से था फरार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 24 सितंबर 2020

सोनो : पुलिसिया जाल में फंसा नक्सल कांड का आरोपी, आठ वर्षों से था फरार

  

Sono News :- चरकापत्थर पुलिस ने थाना क्षेत्र से नक्सल कांड के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। इस बाबत चरका पत्थर थाना तक मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि चरकापत्थर थाना कांड संख्या 35/12 का आरोपी का निवासी भोला यादव बीते आठ वर्षो से फरार था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने चाची के श्राद्ध कर्म में शामिल होने आया है और सुबह फिर फरार होने वाला है। सूचना के आधार व पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार मंडल के निर्देश पर पुलिस ने जाल बिछाना शुरू किया और गुरुवार की सुबह बाइक से सादे लिबास में टहकार जाकर भोला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि 2012 में सीआरपीएफ ने गिरफ्तार आरोपी के घर पर छापेमारी की थी और नक्सल सामान सहित आर्म्स बरामद किया था। हालांकि इस दौरान भोला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

 


Post Top Ad -