जमुई : BJP नेता सुदर्शन सिंह ने किया NDA को जीताने का आह्वाहन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

जमुई : BJP नेता सुदर्शन सिंह ने किया NDA को जीताने का आह्वाहन

 

JAMUI / जमुई :- विधानसभा के खैरा प्रखंड अंतर्गत बेला, सगदाहा, हरपेटी तांती तोला, तेतरिया में भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, भाजपा नेता व पूर्व मुखिया ललन सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुलशन सिंह के साथ एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसम्पर्क अभियान चलाया।

लगातार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जन संवाद और चौपाल लगाकर क्षेत्र सम्बन्धित समस्याओं के समाधान एवं पीएम मोदी की उपलब्धि पर भी विशेष बल दिया गया।

वहीं,सगदाहा मंडल टोला के चन्द्रिका मंडल, सदन मंडल, त्रिपुरारी मंडल, चीकू सिंह, सदानंद सिंह, ऋषी तिवारी, ललन सिंह, परमेश्वर तांती, अशोक तांती, जागो तांती एवं ग्रामीण से मिलकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को जनजन तक पहुंचाने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार को जीता कर विधानसभा में भेजने का आवाह्न किया है।

बता दें, विगत कई महीनों ने भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह जनसम्पर्क अभियान चलाकर जनता से संवाद करने में लगे हैं, इसके पूर्व लॉकडाउन के अवधि में कई गरीब व वंचित वर्ग को खाद्य सामग्री आदि से लाभान्वित किया है। 



Post Top Ad -