लक्ष्मीपुर : सड़क और राशन की समस्या को लेकर साकल गांव में जन संघर्ष मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

लक्ष्मीपुर : सड़क और राशन की समस्या को लेकर साकल गांव में जन संघर्ष मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

लक्ष्मीपुर (Lakshmipur) | राजीव कुमार बर्णवाल : स्थानीय थाना क्षेत्र के  नजारी पंचायत के साकल गांव में सडक व गरीबों के लिए राशन-किरासन की समस्या को लेकर जन  संघर्ष मोर्चा के बैनर तले  ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
लोगों ने मोर्चा के  जिलाध्यक्ष बिनोद यादव  के नेतृत्व में सरकार के  खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। इस मौके पर बिनोद  यादव ने कहा कि लक्ष्मीपुर  प्रखंड के गरीबों के साथ नाइंसाफी हो रही है।लोग सडक और राशन  किरासन की मुलभूत  समस्या से जुझ रहे हैं।विकलांगों व विधवाओं  को पेंशन नही मिल पा रहा है।सरकार और सरकार के  मातहत अधिकारियों को  गरीबों की कोई चिंता नहीं है।उन्होंने कहा कि सरकार  निरंकुश हो गई है। 
इस मौके पर मनोज ठाकुर, नुनेश्वर  दास,कपिलदेव दास,  रोहित दास, सुनील दास,  मनोज दास,उमेश दास व  मिश्री दास सहित कई लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -