जमुई के चारों विधानसभा सीट पर फँसता दिख रहा है उम्मीदवारी की पेंच - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 10 अगस्त 2020

जमुई के चारों विधानसभा सीट पर फँसता दिख रहा है उम्मीदवारी की पेंच

【 News Desk | Abhishek Kr. Jha 】:-
चुनावी बिगुल बजते ही जमुई जिले में भावी प्रत्याशियों की सरगर्मियां शुरू हो गई है। कई पूर्व एवं नए प्रत्याशी व क्षेत्रीय समाजसेवी अपनी छवि चमकाने के लिए समाज सेवा का चोला ओढ़ अपने-अपने क्षेत्र के लोगों के बीच प्रत्याशी के रूप में राजनीतिक संभावनाएं तलाशते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि जमुई जिला अंतर्गत 4 विधानसभा सीटें है, जिसमें सुरक्षित क्षेत्र सिकंदरा में नेताओं द्वारा अपने आप को उम्मीदवार घोषित करने की होड़ लगी है।
इस बार के विधानसभा चुनाव में पुराने नेताओं के अलावा कई ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है। जिसके कारण वर्तमान विधायकों के सामने अपनी पकड़ और स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनाव को दिलचस्प बनाने की होड़ लगी हुई है।
 
 
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

1). चकाई विधानसभा :-

यह वह विधानसभा क्षेत्र है जहां राजद विधायक सावित्री देवी एवं जदयू नेता व पूर्व विधायक सुमित सिंह अपनी-अपनी पार्टी में अपनी दावेदारी को लेकर लगे हुए हैं। इस बीच दोनों ही नेता चकाई विधानसभा क्षेत्र में किये अपने विकास कार्यों को जनता के बीच गिनाने में मशगूल हैं। यहां यह दीगर बात है कि सुमित सिंह का राजनीतिक पृष्टभूमि राजनीतिक परिवार से ही शुरू हुआ है, लेकिन इधर क्षेत्र के विकास एवं युवाओं के  बीच कई प्रत्याशी इस चुनावी समर में अपनी किस्मत की आजमाइश कर रहे हैं।

2). झाझा विधानसभा :-

यहां कई मंझे हुए राजनीतिक खिलाड़ी हैं जो अपने अपने दावेदारी को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं। साथ ही इस विधानसभा क्षेत्र की जनता की विश्वास बटोरने का भी काम किया जा रहा है। इसमें मुख्यत: भाजपा से वर्तमान विधायक डॉ. रविंद्र यादव एवं पूर्व मंत्री व जदयू जिलाध्यक्ष दामोदर रावत के अलावा अन्य पार्टियों के पूर्व प्रत्याशी रशीद अहमद व विनोद यादव के अलावे कई ऐसे दल के प्रत्याशी हैं जो अपने-अपने दावेदारी को पुख्ता जानते हुए क्षेत्र के लोगों को भ्रमित करने में जुट रहे हैं। वहीं, दामोदर रावत के भतीजे डॉ. शशिशेखर प्रसाद रालोसपा से खुद को उम्मीदवार घोषित किए हैं। 

3). सिकंदरा विधानसभा :-

सिकंदरा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक बंटी चौधरी क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस के ही धर्मदेव पासवान भी बतौर संभावित प्रत्याशी मैदान में जुटे हुए हैं। लोजपा के भी कई नेता खुद को सिकंदरा से प्रत्याशी बताकर लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इसके अलावे कई समाजसेवी व राजनीतिक पकड़ वाले रसूखदारों की नजर भी सिकन्दरा विधानसभा सीट पर है।

4). जमुई विधानसभा :-

जमुई से वर्तमान में राजद के विजय प्रकाश यादव विधायक हैं। वे पूर्व लोकसभा सांसद जयप्रकाश नारायण यादव के भाई हैं। दोनो भाई राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी हैं। ऐसे में यह तय है कि विजय प्रकाश एक बार फिर यहां से उम्मीदवार होंगे। वहीं भाजपा की ओर से पिछली बार अजय प्रताप ने चुनाव लड़ा था और वे फिर से टिकट पाने की उम्मीद में हैं। वहीं भाजपा नेता बिकास प्रसाद सिंह भी जमुई के विकास की बिगुल बजाकर पार्टी से टिकट लेने की आस लगाए हैं।

 - - - - - - -  - - - - - - - - - - -

कुल मिलाकर देखा जाए तो जमुई जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में बड़ा पेंच भी नजर आ रहा है।
फिलहाल, कहां से किस की दावेदारी सुनिश्चित होगी यह भविष्य के गर्भ में है। लेकिन _यह 'पब्लिक' है सब जानती है..._

Post Top Ad -