सिकंदरा-अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग। - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 14 अगस्त 2020

सिकंदरा-अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग।

1000898411

 

PicsArt_08-14-10.30.14

अलीगंज :-  ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स के जमुई जिलाध्यक्ष समाजसेवी धर्मेद्र पासवान उर्फ गुरू जी एवं युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने संयुक्त रूप से बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता जमुई को लिखित आवेदन देकर सिकंदरा प्रक्षेत्र में चरमरायी बिजली व्यवस्था को सुधार कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विगत कई महीनों से सिकंदरा एवं अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बद से बदतर हो चुकी है। इस भीषण गर्मी में घंटों बिजली आपूर्ति बंद रहना ,बार -बार तार टूटना एक नियति बन चुकी है। जब कि तार बदलने के नाम पर महीनों दिन तक सुबह से शाम तक बिजली बंद रहना।और लगातार बिजली की आख मिचौनी से आमजन परेशान हैं। उन्होंने  बताया कि इस विकट परिस्थिति में लोगों को लाकॅडाउन में घरों में रहना पड़ रहा है। साथ ही बिजली नही रहने से किसानों की धान रोपनी कार्य भी नही हो पा रही है। सिंचाई के लिए कोई साधन व इन्द्र भगवान के रूठ जाने से  किसानों के समक्ष अकाल खतरा मडरा रहा है। विगत तीन सालों से पर्याप्त बारिश नही होने से किसानों कि स्थिति दयनीय होती चली जा रही है। साथ ही बिजली की स्थिति में अगर सुधार नही हुई तो किसानों की भुखमरी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने विभाग के वरीय अधिकारियों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। 

Post Top Ad -