लक्ष्मीपुर : युवाओं ने पुष्पांजलि अस्पताल के डॉक्टर व कर्मियों का पुतला फूंका - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 22 जुलाई 2020

लक्ष्मीपुर : युवाओं ने पुष्पांजलि अस्पताल के डॉक्टर व कर्मियों का पुतला फूंका

Lakshmipur News (राजीव कुमार बर्णवाल) :-

प्रखंड के पिडरौन पंचायत भवन के नजदीक भाजपा  युवा मोर्चा के जिला मंत्री विकास कुमार दास व  लोजपा नेता अमित सिंह के नेतृत्व में पार्टी के  कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित पुष्पांजलि अस्पताल और उसके लापरवाह व फर्जी चिकित्सक प्रीतम कुमार का पुतला दहन किया और  चिकित्सक व अस्पताल मुर्दाबाद के नारे लगाए।


इस मौके पर जिला मंत्री  विकास ने कहा कि  पुष्पांजलि अस्पताल में  बीते दिनों भाजपा नेता  विवेक सिन्हा की बहन प्रीति सिन्हा की मौत हो गई थी।चिकित्सक द्वारा प्रीति सिन्हा की किडनी के साथ  निरर्थक छेड़छाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त  अस्पताल द्वारा फीस के नाम पर अवैध वसूली भी की गई। लोजपा नेता अमित सिंह ने कहा कि  जिला प्रशासन उक्त अस्पताल के चिकित्सक की डिग्री की जांच करे और अस्पताल का लाइसेंस रद्द  करे। इस मौके पर अभिषेक कुमार, दयानंद ठाकुर, कौशल कुमार, पियुष कुमार व संजीत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -