गिद्धौर से दो मास्टरट्रेनर शिक्षकों की हुई प्रतिनियुक्ति, मॉक पॉल में देंगे योगदान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 28 जुलाई 2020

गिद्धौर से दो मास्टरट्रेनर शिक्षकों की हुई प्रतिनियुक्ति, मॉक पॉल में देंगे योगदान


Gidhaur News (अभिषेक कुमार झा) :-    बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के क्रम में मॉकपॉल हेतु मास्टर ट्रेनों की प्रतिनियुक्ति में गिद्धौर के दो शिक्षकों को नामित किया गया है।


उक्त सम्बन्ध में डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी रवि कुमार सिंह को निर्देशित करते हुए सूची मांगी थी। इसको लेकर उन्होंने 50 मास्टर ट्रेनर शिक्षकों की सूची भेजने के भी निर्देश दिए थे। पत्र के आलोक में डीईओ ने 50 मास्टर ट्रेनर शिक्षकों की सूची भेजी, जिनमे गिद्धौर के 2 शिक्षक शामिल हैं। इनमे से पहला नाम  उ.म.वि. पतसंडा के शिक्षक जयकान्त सिंह, तथा दूसरा नाम उ.म.वि. सिमरिया के शिक्षक ब्रजेश कुमार सिंह है।
बता दें,  विधानसभा चुनाव को लेकर एफएलसी का कार्य प्रगति पर है और इस क्रम में 5% ईवीएम का मॉक पोल किया जाना अनिवार्य है।

Post Top Ad -