अलीगंज के अवगीला चौरासा पंचायत में कोंग्रेस नेता ने चलाया जागरूकता अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 23 जुलाई 2020

अलीगंज के अवगीला चौरासा पंचायत में कोंग्रेस नेता ने चलाया जागरूकता अभियान


Aliganj News (चन्द्र शेखर सिंह) :- प्रखंड के अवगीला-चौरासा पंचायत के अवगीला गांव में समाजसेवी सह ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स के जमुई जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी ने कोरोना वायरस से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना से डरे नहीं बल्कि लडें। सिर्फ जागरूककता की जरूरत है।अगर आप और हम जागरूक हो जाएंगे तो कोरोना कभी नही कुछ बिगाड सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग आस पास साफ सफाई पर विशेष नजर रखें, और घर से बाहर निकलने के पहले मास्क व सैनिटाईजर का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने  घर -घर जाकर सैकड़ो लोगों को मास्क व साबुन दिया।मौके पर ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स के प्रखंड अध्यक्ष नगीना चंद्रवंशी, प्रखंड सचिव अशोक कुमार, रघुनंदन पासवान, युवा कांग्रेस के विक्रमादित्य, मो. रिजवान, प्रमोद पासवान , विककी कुमार, पवन राम, धर्मेन्द्र कुमार, चंपा देवी,राधा देवी, मुकेश राम,अर्जून मिस्त्री के अलावे दर्जनो लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -