सोनो : महिला के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 5 जुलाई 2020

सोनो : महिला के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Sono News (किशोर कुणाल) :- चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिल्काखांड में शराब के नशे में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत चरकापत्थर थानाध्यक्ष शंभू शर्मा ने बताया कि चिल्काखांड के एक व्यक्ति द्वारा थमहन के चंदन यादव व अन्य तीन युवकों पर बीते 2 जुलाई को शराब के नशे में उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चंदन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Post Top Ad -